Bihar Crime : शेखपुरा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से लूटे 12 लाख के गहने, विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली
Bihar Crime : शेखपुरा जिले में हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे एक सोने-चांदी के व्यापारी को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए।
SHEKHPURA : दुकान बंद करके वापस अपने घर लौट रहे सोने चांदी के एक व्यापारी को हथियारबंद आधा दर्जन अपराधियों ने घेर कर गोली मार दिया और 12 लाख के जेवरात लूट लिए. शनिवार की संध्या यह घटना बरबीघा-बिहारशरीफ रोड में सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोबीघा गांव के पास घटित हुआ. इस घटना में शेखपुरा जिला के मिशन थाना क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद मोहल्ला निवासी संजीत कुमार सोनी के पुत्र सोनू कुमार को गोली लग गई है. वहीं घटना में उनके साथ बाइक पर सवार छोटे भाई गोलू कुमार बाल बाल बच गया. घटना के बाद सारे थाना की मदद से घायल को तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर आनंद कुमार ने बताया कि सोनू कुमार के कमर में गोली लगी है. गोली अभी भी अंदर फंसी हुई है. वही घटना को लेकर घायल सोनू कुमार ने बताया कि वह सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत कैला मोड पर सोना चांदी का दुकान चलाता है. शनिवार की शाम को 6:00 बजे दुकान बंद करके वापस बरबीघा स्थित अपने घर बाइक से लौट रहा था. बाइक उसका छोटा भाई गोलू कुमार चल रहा था. मधुबन होटल के पास से जैसे ही आगे बढ़ा तीन बाइक पर सवार अच्छा की संख्या में युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया.भैरोबीघा गांव के पास पहुंचने पर सुनसान मिलते ही सभी ने उन्हें रोकने का इशारा किया. अनहोनी की आशंका होते ही सोनू कुमार ने अपने भाई गोलू कुमार को बाइक तेज चलाने के लिए कहा.
इसी दौरान पीछे से अपराधियों ने पिस्तौल से फायरिंग कर दिया. जिससे एक गोली सोनू कुमार के कमर में लग गई. सोनू कुमार को गोली लगते ही गोलू कुमार नर्वस हो गया. इसी दौरान अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक करके गोलू कुमार के ऊपर लाठी से हमला किया. जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरा. दोनों भाइयों के सड़क के किनारे गिरते ही सभी अपराधी वहां पहुंचे और दोनों के ऊपर पिस्टल तान दिया. घायल सोनू कुमार ने आगे बताया कि इसके बाद अपराधियों ने उनके बाइक की डिग्गी तोड़कर लगभग 12 लख रुपए के सोने के जेवरात लूट लिए और हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले. घटना के बाद दोनों भाई ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पुनः बाइक उठाई और घायल अवस्था में ही सारे थाना पहुंच गया.
थाना पहुंचते ही पुलिस हरकत में आ गई और सबसे पहले घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा लेकर पहुंची. जहां से सोनू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. उधर सूचना मिलते ही नालंदा के डीएसपी अमरनाथ भी दलबल के साथ रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचे. घायल सोनू कुमार सोनू ने घटना के बारे में जानकारी लिया और कार्रवाई में जुट गए. इस दौरान डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा. वही इस घटना के बाद सोने चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. अब देखना है कि पुलिस इस लूट कांड का कितने जल्द खुलासा कर पाती है.
उमेश की रिपोर्ट