पटना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब और सख्ती: सड़क पर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के लिए पुलिस को मिलीं 250 नई हैंड हेल्ड डिवाइस

राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पटना यातायात पुलिस ने बड़ी पहल की है। यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और ई-चालान की पूरी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को कुल 250 नई आधुनिक हैंड हेल्ड डिवाइस दी गई है....

पटना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब और सख्ती: सड़क पर ऑ
यातायात पुलिस को मिलीं 250 नई हैंड हेल्ड डिवाइस- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में पटना यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और ई-चालान की पूरी प्रक्रिया को त्वरित व प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को कुल 250 नई आधुनिक हैंड हेल्ड डिवाइस (HHD) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।


पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को आवंटित की गईं आधुनिक HHD मशीनें 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस पदाधिकारियों को ये नई HHD मशीनें विशेष रूप से आवंटित की गई हैं। इन अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों की मदद से सड़क पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी अब मौके पर ही नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ऑन-द-स्पॉट ई-चालान काटने की कार्रवाई कर सकेंगे।


डिजिटल निगरानी से बढ़ेगी पुलिस की प्रवर्तन क्षमता, पारदर्शी होगी चालान प्रक्रिया 

नई HHD मशीनों के बेड़े में शामिल होने से पटना यातायात पुलिस की कार्यकुशलता और प्रवर्तन क्षमता में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होगी। इससे न केवल सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर प्रभावी और डिजिटल निगरानी रखी जा सकेगी, बल्कि चालान काटने की पूरी प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और त्वरित हो जाएगी।


बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा 

प्रशासन की इस डिजिटल पहल से राजधानी पटना की सड़कों पर यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती और अधिक बढ़ने की पूरी उम्मीद है। बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, सिग्नल तोड़ने तथा यातायात के अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस का अभियान अब और तेज़ गति पकड़ेगा।


रंजीत की रिपोर्ट