Bihar Politics: बिहार हुआ बर्बाद! सारेआम काटा जा रहा गला और सरकार को कुर्सी की चिंता, तेजस्वी यादव का अब तक का बड़ा हमला
Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि बिहार बदहाल है लेकिन सरकार को केवल कुर्सी की चिंता लगी है। मुख्यमंत्री कौन होगा नहीं होगा सब इसकी ही चर्चा हो रही है और दूसरी तरफ सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है, बच्चियों के साथ गैंग रेप किया जा रहा है, युवा बेरोजगार सब बेहाल है लेकिन किसी की फ्रिक नहीं है।
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
दरअसल, शनिवार को अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा तेजस्वी यादव का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राष्ट्र कमेटी बनाई थी और कहा था कि कार्यक्रम कराया जाएगा उसी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसमें शामिल होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर जारी अटकलों पर कहा कि “कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह स्पष्ट नहीं है”, लेकिन असली मुद्दा राज्य की बदहाल स्थिति है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है।
दो महीने से नहीं हुई कैबिनेट बैठक
उन्होंने कहा कि न तो युवाओं की बात हो रही है, न शिक्षा और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई चर्चा हो रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों से एक भी कैबिनेट बैठक नहीं हुई है और सरकार कोई ठोस निर्णय लेने में विफल रही है। तेजस्वी यादव ने “डबल इंजन सरकार” पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरेआम गला काटकर हत्या और महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं, जबकि अस्पतालों में दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
सरकार को केवल सत्ता की चिंता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को जनता की चिंता नहीं, बल्कि सिर्फ सत्ता और कुर्सी की चिंता है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव और समझौतों के कारण मौजूदा स्थिति बनी है। ईडी, सीबीआई से बचने के लिए यह समझौता किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि कौन मुख्यमंत्री बनता है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास जनता का बहुमत नहीं है। तेजस्वी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट