तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर आग बबूला तेजस्वी का अल्टीमेटम, सम्राट चौधरी को कहा- सड़क छाप गुंडा, मुख्यमंत्री ही अपराधी है

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने उन्हें 7 हत्याओं का आरोपी और सड़क छाप गुंडा तक कह डाला। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी है।

Tejashwi Yadav on Arrested Tej Pratap Yadav
Tejashwi Yadav on Arrested Tej Pratap Yadav- फोटो : news4nation

Tejashwi Yadav : विदेश दौरे से करीब 24 दिन बाद रविवार को बिहार लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी, विधायक संदीप सौरभ को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि पटना के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और बड़ी संख्या में युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


‘सरकार के पास कल तक का समय’

तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र-छात्राओं और नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कल तक छात्रों को नहीं छोड़ा गया और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के खिलाफ कार्रवाई बंद करनी होगी। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और बिहार की स्थिति में सुधार के लिए इस सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है।


सड़क छाप गुंडा 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने उन्हें 7 हत्याओं का आरोपी और सड़क छाप गुंडा तक कह डाला। उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री खुद अपराधी है। यह बिहार की पुलिस को भी गुंडा बना रही है। छात्र आन्दोलन में सीवान में गोलियां चलाई गई। 


गिरफ्तारी पर भी सवाल

छात्रों के आंदोलन के दौरान जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और विधायक तेज प्रताप यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा विधायक संदीप सौरभ की गिरफ्तारी का भी तेजस्वी यादव ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और छात्रों को गिरफ्तार कर सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही करार देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


‘सरकार गिरानी होगी’

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति तभी सुधर सकती है, जब मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार के पास कल तक का समय है। यदि छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो विपक्ष बिहार में व्यापक आंदोलन करेगा।


 रंजन की रिपोर्ट