तेजस्वी का हैदराबाद दौरा, RJD में शामिल होगा बड़ा संगठन! मंदिर में पूजा के बाद सियासी विलय की तैयारी
Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर बड़े राजनीतिक दांव की तैयारी में जुटे हैं।...
Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर बड़े राजनीतिक दांव की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव कल हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे। वहां एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक संगठन का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में विलय होने की संभावना है। इस घटनाक्रम को राजद के राजनीतिक विस्तार और संगठनात्मक मजबूती की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विलय होने वाले संगठन के नाम और उसकी राजनीतिक ताकत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हैदराबाद में पूजा-पाठ के बाद सियासी विलय, RJD की नई रणनीति?
तेजस्वी यादव के प्रस्तावित हैदराबाद दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित है, तो दूसरी तरफ संगठन के राजद में विलय की तैयारी बताई जा रही है। यदि यह विलय होता है तो राष्ट्रीय स्तर पर राजद के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में इसे अहम कदम माना जा सकता है।
रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह