Tejashwi Yadav Son : बेटे 'इराज' को लेकर घर पहुंचे तेजस्वी यादव, राजश्री को अस्पताल से मिली छुट्टी, देखिए कैसे किया नन्हें मेहमान का वेलकम

Tejashwi Yadav Son : बेटे इराज को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास पहुंच गए हैं। राजश्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तेजस्वी यादव ने बेटे इराज का भव्य स्वागत किया है।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव बेटे को लेकर पहुंचे घर- फोटो : social media

Tejashwi Yadav Son : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल कोलकाता में हैं। कोलकाता के अस्पताल में राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं अब राजश्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तेजस्वी राजश्री को लेकर कोतकाता स्थित आवास पहुंचे हैं। जहां तेजस्वी यादव ने अपने बेटे और पत्नी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी कात्यायनी भी मौजूद रही। कात्यायनी अपने भाई को लाड करती दिखी। वहीं तेजस्वी यादव के बेटे का नाम लालू यादव ने इराज रखा है। जिसके तेजस्वी राजश्री ने इराज लालू यादव कर दिया है। 

तेजस्वी ने बेटे और पत्नी का किया स्वागत 

गौरतलब हो कि तेजस्वी यादव 27 मई को दूसरी बार पिता बने। तेजस्वी यादव की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। जिसके बाद से तेजस्वी के बेटे की कई तस्वीरें भी सामने आई। तेजस्वी यादव फिलहाल कोलकाता में हैं। पूरा लालू परिवार रविवार को कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। जहां तेजस्वी यादव के बेटे का जन्म हुआ। 

राजश्री को अस्पताल से मिली छुट्टी

वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा लेकिन तेजस्वी और राजश्री ने इस नाम को इराज लालू यादव नाम से बदल दिया। इराज के आगमन से लालू परिवार में खुशियों का माहौल है। लालू परिवार में बधाई का तांता लगा हुआ है। वहीं अब राजश्री यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद अपने बेटे, पत्नी और बेटी के साथ तेजस्वी यादव अपने आवास पर पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने बेटा का भव्य स्वागत किया है। 


पटना से रंजन की रिपोर्ट