Bihar News: सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर थार का कहर, पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन में मारी टक्कर, कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar News: पटना में तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। सीएम आवास के थोड़ी दूरी पर ही तेज रफ्तार थार ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन में टक्कर मार दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

थार ने पुलिस वाहन को ठोका
थार ने पुलिस वाहन को ठोका - फोटो : reporter

Bihar News:  राजधानी पटना में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री आवास और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पास के पार्क में जा घुसी। हादसे में पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

थार का कहर 

वहीं थार में सवार सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ड्राइवर के अनुसार, टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पार्क के अंदर जा पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।


पटना से अनिल की रिपोर्ट