Bihar Politics: हम पार्टी की कमान एक बार फिर संतोष सुमन के हाथ, अब बिहार चुनाव का असली स्क्रिप्ट लिखेंगे सुमन

Bihar Politics: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें एक बार फिर डॉ. संतोष कुमार सुमन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

Santosh Suman
संघर्ष से नेतृत्व तक, संतोष सुमन फिर बने हम के अध्यक्ष- फोटो : social Media

Bihar Politics: रविवार को बांका की पावन धरती पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें एक बार फिर डॉ. संतोष कुमार सुमन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।यह चुनाव न केवल एक औपचारिक प्रक्रिया थी, बल्कि संगठन की एकता और विचारधारा की पुनः पुष्टि भी थी।

 अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

डॉ. सुमन के नेतृत्व में पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।राजेश पांडेय को पुनः राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया।कामता ऋषिआसन को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव की प्रक्रिया राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एवं पार्टी के वरिष्ठ निर्वाची पदाधिकारी प्रो. डी. एन. सिन्हा की देखरेख में सम्पन्न हुई।14 जून को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून को शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में राष्ट्रीय परिषद की बैठक पूर्वाह्न में संपन्न हुई।

संगठनात्मक निर्णय: सीट और टिकट का अधिकार मांझी-सुमन को

बैठक में यह ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि भविष्य में किसी भी चुनाव में सीट बंटवारा और टिकट वितरण का संपूर्ण अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन और राष्ट्रीय संरक्षक जीतनराम मांझी को होगा।

 कार्यकर्ता ही रीढ़ हैं – डॉ. सुमन का उद्बोधन

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. सुमन ने कहा कि किसी भी पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। हमें पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा।बूथ जीतो – चुनाव जीतो के मूल मंत्र को आत्मसात कर हम सबको पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठनात्मक विस्तार का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा, और इसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है।

राजनीति की नई दिशा की तैयारी

राष्ट्रीय परिषद की यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखकर की गई, जिसमें संगठनात्मक स्थिरता, नेतृत्व की स्पष्टता और कार्यकर्ता-मूलक रणनीति को प्राथमिकता दी गई।

यह स्पष्ट संकेत है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी में है।बांका की इस बैठक ने यह सिद्ध कर दिया कि हम (से.) केवल चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि नीति, नेतृत्व और निष्ठा का संगम है।संतोष सुमन के नेतृत्व में, और मांझी जी के आशीर्वाद से पार्टी एक नए जोश, नये लक्ष्य और नयी राह पर अग्रसर है।