LATEST NEWS

BIHAR POLITICS -बिहार कांग्रेस में पड़ी फूट! लालू के इशारे पर चलने को तैयार बिहार प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने कहा था - अकेले चुनाव लड़ने पर किया जा रहा विचार

BIHAR POLITICS - कांग्रेस में प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि पार्टी चुनाव अकेले लड़ने पर विचार कर रही है। वहीं देर शाम उनके बयान पर अखिलेश सिंह का जवाब भी आ गया। उन्होंने लालू यादव के साथ जाने को लेकर कहा इसमें कोई बुराई नहीं, वह उनके साथ हैं।

BIHAR POLITICS -बिहार कांग्रेस में पड़ी फूट! लालू के इशारे पर चलने को तैयार बिहार प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने कहा था - अकेले चुनाव लड़ने पर किया जा रहा विचार

PATNA - बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवारू से अलग राह पकड़ते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर लालू यादव और राजद के प्रति अपनी आस्था जाहिर की है। जहां आज पटना पहुंचे कृष्णा अल्लवारू ने यह कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं अब अखिलेश सिंह ने कहा कि लालू यादव हमेशा से हमलोगों के साथ खड़े रहे हैं। तो उनके साथ जाने में क्या बुराई है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आज अपने बयान से साफ कर दिया है कि चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से राजद के साथ मिलकर चुनाव में उतरेगी। इसको लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। 

क्या कहा था प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस मजबूत है। इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सभी से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके।

दिल्ली की तर्ज पर क्या बिहार में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चर्चा चल रही है। इस पर फैसला संगठन के नेताओं से बातचीत के बाद लिया जाएगा। कांग्रेस बिहार में अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सभी नेताओं से विचार-विमर्श करेगी। लोगों से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे।


Editor's Picks