राजेंद्र नगर टर्मिनल ओवरब्रिज के समीप बदला यातायात का रूट, जानिए पूरा डिटेल

राजेंद्र नगर टर्मिनल ओवरब्रिज के समीप बदला यातायात का रूट, ज
राजेंद्र नगर टर्मिनल ओवरब्रिज के समीप बदला यातायात का रूट- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : राजधानी पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल ओवरब्रिज के पास मेट्रो निर्माण कार्य और सड़क मरम्मती के कारण यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पटना ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निर्माण कार्य और भारी मशीनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए दो चरणों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।


पहला चरण: 10 और 11 अक्टूबर को दो दिवसीय ट्रायल डायवर्जन

ट्रैफिक व्यवस्था को परखने के लिए 10 और 11 अक्टूबर को दो दिनों का ट्रायल डायवर्जन किया जाएगा:

  • 10 अक्टूबर (शनिवार): बहादुरपुर से पटना शहर (कंकड़बाग/राजेंद्र नगर) की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह से बंद रहेगी।
  • 11 अक्टूबर (रविवार): पटना से बहादुरपुर की ओर जाने वाली लेन को यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।



दूसरा चरण: दुर्गा पूजा के बाद और छठ से पहले 10 से 12 दिनों का मुख्य ब्लॉक

दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद और छठ महापर्व शुरू होने से पहले राजेंद्र नगर पुल (वैशाली गोलंबर) को 10 से 12 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

  • वजह: पुल के नीचे सड़क मरम्मती कार्य और पटना मेट्रो की टनल बोरिंग मशीन (TBM/TVM) की सुरक्षित आवाजाही।
  • समय सीमा: आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य रोजाना रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक ही संचालित किया जाएगा, ताकि दिन के समय ट्रैफिक प्रभावित न हो।



प्रशासन की अपील: वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।


रंजीत की रिपोर्ट