IPL में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड से बड़ा तोहफा, बिहार के लाल को देख अमिताभ बच्चन ने खोला दिलचस्प राज

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए जिसमें 103 उनका सबसे उच्च स्कोर रहा. उन्होंने 1 शतक और 3 अर्द्धशतक बनाया. अब उन्हें चारो ओर से इनाम मिल रहा है.

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi - फोटो : news4nation

 Vaibhav Suryavanshi : बिहार के लाल  वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान में वह करिश्मा कर दिखाया है कि अब हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा है. भले ही IPL 2026 से वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स बाहर हो चुकी है लेकिन वैभव तो सूर्य की तरह चमक रहे हैं. अब नतीजा है कि झारखंड सरकार उन्हें बड़ा इनाम दे रही है तो सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके प्रदर्शन को देखकर बड़ा खुलासा किया. हालांकि गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया. फाइनल की रेस से अपनी टीम के बाहर होने के बाद वैभव सूर्यवंशी रो पड़े लेकिन पूरी दुनिया उन्हें सलाम कर रही है. 


अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा है कि ' 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या  । इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे  !!' दरअसल अमिताभ बच्चन हमेशा से क्रिकेट के शौक़ीन रहे हैं. ऐसे आईपीएल जब वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया तो वे अपने जज्बात जाहिर करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां तक कह रहे हैं कि इस उम्र में मैं गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पाता था. 


वहीं झारखंड सरकार ने वैभव को लेकर बड़ी तैयारी की है. झारखंड स्वास्थ्य विभाग युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेगा और उन्हें विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाएगा.  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने  कहा कि भले ही वैभव की टीम मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है. इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि वैभव ने केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है. इसके लिए तुम्हें दिल से बधाई देता हूं. जल्द ही वो वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित करेंगे. 


गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी झारखंड के विभिन्न विभागों के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. उन्हें राज्य सरकार की ओर से इनाम के अलावा आवासीय भूखंड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. अब वैभव भी धोनी की तरह झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर होंगे. ऐसे में वैभव भी धोनी की श्रेणी के पहुंच जाएंगे. मात्र 15 साल की उम्र में इस किस्म का हुनर और ऐसी उपलब्धि पाने वाले वे इकलौते बल्लेबाज होंगे. 


वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए जिसमें 103 उनका सबसे उच्च स्कोर रहा. उन्होंने 1 शतक और 3 अर्द्धशतक बनाया. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा है.