Book on Nitish : 'विकास पुरुष' न सिर्फ नीतीश की जीवनी है, बल्कि बिहार के बदलाव की कहानी है : मुरली मनोहर श्रीवास्तव

Book on Nitish : 'विकास पुरुष' न सिर्फ नीतीश की जीवनी है, बल

PATNA : वरिष्ठ लेखक और समाजसेवी मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक 'विकास पुरुष' इन दिनों बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह पुस्तक राज्य के एक प्रमुख राजनेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन, कार्यशैली और विकास कार्यों पर केंद्रित है, जिसने बिहार की सामाजिक और आर्थिक दिशा को प्रभावित किया है।

इस पुस्तक को प्रमुख राजनेताओं, शिक्षाविदों और पत्रकारों ने बिहार के विकास की कहानी और राजनीतिक चेतना का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया है। इस पुस्तक में राज्य सरकार द्वारा कि गई घोषणाओं, योजनाओं और बिहार के विकास की कहानी के साथ-साथ नीतीश कुमार के आम से खास तक के सफर पर केंद्रित है।

चुनाव के दौरान आयी पुस्तक 'विकास पुरुष' न सिर्फ एक व्यक्ति की जीवनी है बल्कि यह बिहार के बदलाव की यात्रा को दर्शाती है। ग्रामीण सड़कों से लेकर शहरी विकास तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक के बदलावों को तथ्यात्मक और विश्लेषणात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुस्तक के प्रकाशन के समय और इसके संदेश को देखते हुए यह पुस्तक विधानसभा चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालने में सफल रही। कुछ इसे एक राजनीतिक संकेत मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीति से परे एक प्रेरणादायक दस्तावेज बता रहे हैं।

इस पुस्तक के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने कहा, यह पुस्तक किसी एक दल या व्यक्ति का गुणगान नहीं है बल्कि यह उन प्रयासों की सराहना है, जिन्होंने आमलोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की कोशिश की। इस पुस्तक के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं को इस पुस्तक में शामिल किया गया है, जो जनमानस के लिए काफी उपयुक्त साबित हो रहा है।