Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए मची होड़, इतने लाख महिलाएं ने जीविका सदस्य बनने के लिए दिया आवेदन, जानिए कब कब आएगा किस्त
Mahila Rojgar Yojana: सीएम नीतीश ने महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी की तो जविका बनने की होड़ मच गई। शहरों क्षेत्रों से जीविका सदस्य बनने के लिए अब तक 10 लाख आवेदन मिल चुके हैं.

Mahila Rojgar Yojana: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम नीतीश ने महिलाओं को अपना रोजगार शुरु करने के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। सीएम ने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की। इसके तहत प्रत्येक घर की एक महिला को अपना रोजगार शुरु करने के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं इन पैसों से जब महिलाएं अपना रोजगार शुरु करेंगी तो अगले 6 महीने में उनके कामों का जायजा लेकर उनको दो लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
महिला रोजगार योजना लेने की मची होड़
बता दें कि महिला रोजगार योजना की पहली किस्त सीएम नीतीश और पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खाते में भेज दिया है। वहीं अगली किस्त कल यानी 3 अक्टूबर को दी जाएगी। वहीं इस योजना के शुरु होते ही शहरों में जीविका सदस्य बनने की होड़ मच गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पहली शर्त जीविका से जुड़ना है। ऐसे में जीविका सदस्य बनने के लिए महिलाओं में होड़ मची है।
शहरों में तेजी से बढ़ा रुझान
दरअसल, जीविका समूह का कार्यक्षेत्र पहले मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र में था, लेकिन पिछले तीन साल से शहरी क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है। अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में रसोई संचालन जैसे कामों में अब शहरी महिलाएं जीविका समूहों से जुड़ रही हैं। नगर विकास विभाग के अनुसार, राज्य में कुल 3 लाख 12 हजार 431 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। पहले सप्ताह में ही 5 लाख 26 हजार नए आवेदन मिले थे, अब यह संख्या बढ़कर लगभग 10 लाख हो गई है।
राज्य में शहरी निकायों की बढ़ती संख्या
राज्य में शहरी निकायों की संख्या अब 264 हो गई है। इसके चलते नए सदस्य बनने और आवेदन बढ़ने की उम्मीद और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक 75 लाख महिलाओं के खाते में कुल 7,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। 3 अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे जाएंगे। इसके बाद 6 और 17 अक्टूबर को और राशि जारी होगी। चरणवार भुगतान की तारीख 26 दिसंबर तक निर्धारित है।
आवेदन और रोजगार सहायता
अब तक 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है, जिनमें 1 करोड़ 11 लाख ग्रामीण और साढ़े 3 लाख शहरी महिलाएं हैं। योजना के तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त दी जाएगी। इसके बाद रोजगार के आकलन के आधार पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन
शहरी क्षेत्रों में आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जीविका के कर्मचारी संबंधित महिला के घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके बाद ही महिला को जीविका से जोड़ा जाएगा। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि अब तक 20 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 10 लाख ग्रामीण और 10 लाख शहरी महिलाएं शामिल हैं।