Bihar News: पटना में अभी अभी युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने बीच सड़क बरसाई गोलियां

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में हड़कंप मच गया।

हत्या
युवक की दिनदहाड़े हत्या - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने ऑटो सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना खुशरुपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने ऑटो में बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 

मृतक की पहचान मोहम्मद आफताब के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह पटना ड्यूटी जाने के दौरान ऑटो से सफर कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने मोहम्मद आफताब के शरीर में दो गोलियां मारीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में मचा कोहराम 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फतुहा के डीएसपी-2 ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट