बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar bypoll election 2024- बेलागंज में भाजपा नेता के बयान से बढ़ा बवाल, कहा राक्षस का वध करने देवी के रूप में आई मनोरमा देवी...

Bihar bypoll election 2024- बेलागंज में विधानसभा उपचुनाव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता ने एक बड़ा बयान दे दिया । भाजपा गया जिला अध्यक्ष चिंटू शर्मा ने सार्वजनिक रूप से कहा की बेलागंज में राक्षस रूपी को वध करने के लिए मनोरमा जैसी

देवी के रूप में आई मनोरमा
देवी के रूप में आई मनोरमा - फोटो : मनोज

Bihar bypoll election 2024 - बिहार में चार सीटों पर विधानसभा के उप चुनाव हो रहे है। सूबे के तरारी, बेलागंज, रामगढ़ और इमामगंज सीट पर विधानसभा का उप चुनाव होना है। इसी कड़ी में एनडीए गठबंधन की ओर से बेलागंज विधानसभा को देखते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।

 इस दौरान बैठक में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेता गया जिला अध्यक्ष चिंटू शर्मा ने सार्वजनिक रूप से कहा की बेलागंज में राक्षस रूपी को वध करने के लिए मनोरमा जैसी देवी आ गई है। उदाहरण देते हुए कहा कि राक्षस को संहार करने के लिए दुर्गा देवी के रूप में महिला को ही अवतार लेना पड़ा था। बता दें कि बेलागंज विधानसभा में राजद उम्मीदवार डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विश्वनाथ प्रसाद यादव और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी जदयू के मनोरमा देवी के बीच सीधी टक्कर है। 

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि बेलागंज में इस बार दो दिवाली मनेगी एक दीपावली को और दूसरी बेलागंज को राक्षस से मुक्त करने की दिवाली। भाजपा नेता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वही देश के सर्वोच्च सदन में बैठे राजद नेताओं ने देश के सर्वोच्च सदन में बैठे अपने बड़े नेता को राक्षस की संज्ञा देने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks