बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar bypoll election 2024: जन सुराज ने तरारी और बेलागंज के उम्मीदवार बदले, प्रशांत किशोर की पहली रणनीति फेल, अब ये लड़ेंगे चुनाव

Bihar bypoll election 2024: बिहार के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपनी ही पार्टी के लिए रणनीति बनाने में फेल हो गए हैं। पहली बार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है।

Belaganj  Tarari candidates
PK first strategy failed- फोटो : Reporter

AARA: बिहार विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार जन सुराज ने तरारी और बेलागंज से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहली रणनीति ही फेल हो गई है। प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी जन सुराज की गठन की। जिसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा भी की। प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति के अनुसार तरारी से सबसे पहले उम्मीदवार को उतारा लेकिन अब उन्हें अपने पहले ही उम्मीदवार को बदलना पड़ रहा है। यही नहीं पीके के बेलागंज से उम्मीदवार भी बदल दिए गए है। 

पहली रणनीति में फेल रणनीतिकार

मिली जानकारी अनुसार तरारी से जन सुराज ने एसके सिंह की जगह अब किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बेलागंज से मो. अमजद पीके की पार्टी के नए उम्मीदवार होंगे। बता दें कि,  तरारी उम्मीदवार एसके सिंह बिहार के वोटर नहीं थे इसके कारण उनके चुनाव लड़ने पर संशय थी। वहीं अब पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से उम्मीदावर बदलने का ऐलान कर दिया है। 


तरारी से किरण सिंह, बेलागंज से मो. अमजद

जनसुराज पार्टी ने तरारी से अब  किरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। किरण सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय, शिक्षा को लेकर सक्रिय हैं। किरण सिंह तरारी में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवार के साथ मुकाबला करेंगी। वहीं बेलागंज से जनसुराज ने पहले खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया था लेकिन कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद पीके ने बेलागंज के उम्मीदवार को भी बदल दिया है।

पीके करेंगे ऐलान

बेलागंज से अब जन सुराज के नए उम्मीदवार मो. अमजद होंगे। मो. अमजद पूर्व मुखिया और राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2005 और 2010 में रहे हैं। वहीं जनसुराज की ओर से आज इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में इसकी घोषणा करेंगे।  

Editor's Picks