Bihar Politics : सीएम नीतीश के महिला संवाद यात्रा पर कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज ने कसा तंज, कहा सरकारी खर्चे पर घूम घूम कर ले रहे मजा...

Bihar Politics : 15 दिसंबर से सीएम नीतीश महिला संवाद यात्रा पर निकलनेवाले हैं. इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज ने कहा की वे सरकारी खर्चे पर घूम घूम कर मजा ले रहे हैं...पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश के महिला संवाद यात्रा पर कांग्रे
सरकारी खर्चे पर मजा ले रहे नीतीश - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : खगड़िया पहुंचे कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार की कोई यात्रा नहीं होती। वो तो सरकारी खर्चे पर मजे ले रहे हैं। ममता बनर्जी के बयान पर मो. शाहनवाज ने बताया कि राहुल गांधी पर यह टिप्पणी करने की उनमें नेतृत्व की क्षमता नहीं है बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की। मैं खुद उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर घूमा हूँ। आज भी लोगों को गांधी परिवार पर अटूट विश्वास है।

इलाहाबाद के जज के बयान पर उन्होंने कहा कि शेखर यादव ने कहा कि देश अल्पसंख्यक से चलेगा बिल्कुल ही गलत है। देश संविधान से चलेगा। इंडिया गठबंधन में टूट की खबर पर उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जो कुछ भी खामियां हैं उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

NIHER

मो शहाबुद्दीन ने अनंत अम्बानी की शादी में गए लोगों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक अमीरजादे की शादी में पहुंचे लोग ही इंडिया गठबंधन की टूट और राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हैं। जिन्हें देश की जनता समझ रही है।

Nsmch

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी के बयान को माब लीचिंग कहने के आरोप पर कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज ने कहा कि जय श्रीराम कहीं भी उचित नहीं है। हमलोग तो यह समझते हैं कि बिना सिया के राम परिपूर्ण नहीं है। हमारी नेत्री प्रियंका गांधी ने भी संसद में जय श्रीराम के बदले जय सियाराम कहा था।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट