बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: बिहार में राजनीतिक यात्राओं का मौसम शुरु, गिरिराज के बाद दूसरे चरण की यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपनी बिहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मुजफ्फरपुर से करेंगे। यह यात्रा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत आयोजित की जा रही है।

बिहार में राजनीतिक यात्राओं का मौसम शुरु

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से  बिहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने वाले हैं।  शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे साहेबगंज विधानसभा भवन स्थित रामपुर हाई स्कूल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आमसभा का आयोजन किया गया.अगले वर्ष यानी 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक दलों ने जनता को साधना शुरु कर दिया है।

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा पहली बार मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिले में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को कुशवाहा सभी जिला प्रमुखों और एनडीए सदस्य दलों के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी के जिला महासचिव दिलीप कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। शहर समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उनसे मुलाकात की व्यवस्था भी की गई।

दिलीप कुशवाहा ने आगे कहा कि बिहार यात्रा का दूसरा चरण साहेबगंज से शुरू होगा। यात्रा के दौरान उपेंद्र कुशवाहा 18 सार्वजनिक बैठकें करेंगे।19 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कुशवाहा एनडीए के सभी दलों के जिला अध्यक्षों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे. 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरु कर दी है. 

Editor's Picks