बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Illegal Mining : अवैध खनन की सूचना देने वालों को सीएम नीतीश देंगे इनाम, बिहार सरकार का मास्टर प्लान, बस करना होगा यह काम

बिहार सरकार ने अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कमद उठाया है। सरकार ने दो नबंर जारी किया है। जिसपर अब आम लोग अवैध खनन की सूचना देंगे। सरकार सूचना देने वालों को इनाम भी देगी।

CM Nitish big plan
Bihar Illegal Mining- फोटो : google

Patna: बिहार सरकार ने अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में अवैध खनन की सूचना देने वाले लोगों को सरकार इनाम देगी। इस कदम का मकसद अवैध खनन के खिलाफ आम जनता की भागीदारी बढ़ाना है। सरकार ने आम लोगों को अवैध खनन की सूचना देने पर इनाम देने का निर्णय लिया है। जिससे माना जा रहा है कि तेजी से अवैध खनन पर लगाम लेगी। वहीं सरकार के इस फैसले से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी है।  

कितना मिलेगा इनाम?

बिहार सरकार ने अवैध खनन की सूचना देने पर आम लोगों के लिए इनाम तय किया है। ऐसे में यदि आप ट्रैक्टर के द्वारा अवैध खनन होते हुए देखते हैं और इसकी जानकारी विभाग को देते हैं तो सरकार की ओर से इनाम के तौर पर आपको 5 हजार रुपए दी जाएगी। वहीं यदि ट्रक या अन्य किसी बड़े वाहनों से हो रहे  अवैध खनन की सूचना देते हैं तो फिर आपको सरकार की ओर से इनाम के तौर पर 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।  

कैसे दें सूचना?

सभी के मन में ख्याल आ रहा होगा कि वो अवैध खनन की जानकारी कहां और किसे दें? तो बता दें कि सरकार के द्वारा इसके लिए एक दो नबंर जारी किए गए हैं। ये दोनों फोन नबंर 24 घंटे सक्रिय होंगे। इन्हीं नबंर पर आप अवैध खनन की जानकारी दे सकते हैं। अवैध खनन की सूचना देने के लिए आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9473191437, 9939596554 ये नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।


खनन वाहनों की पहचान

वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि आम लोग खनन वाहनों की पहचान कैसे करेंगे। तो सरकार ने इसके लिए भी हल निकाल दिया है। दरअसल, अवैध खनन वाहनों की आसानी से पहचान के लिए सरकार ने एक नया नियम बनाया है। सभी खनन वाहनों पर कम से कम 20 इंच चौड़ी लाल रंग की एक पट्टी होगी, जिस पर वाहन का नंबर और खनन विभाग का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होगा। सभी खनन वाहन मालिकों को 31 अगस्त तक यह पट्टी अपने वाहनों पर लगवानी होगी। जिन वाहनों पर ये पट्टी नहीं लगी होगी वो वाहन अवैध खनन के मानें जाएंगे। 

क्यों जरूरी है यह कदम?

बिहार में अवैध खनन एक गंभीर समस्या है। अवैध खनन से न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा, अवैध खनन से जुड़े लोग अक्सर अपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होते हैं। बिहार सरकार ने अवैध खनन के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाना, अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना और अब सूचना देने वालों को इनाम देना शामिल है।

Editor's Picks