Tejashwi on Sambhal Violence: यूपी के संबल हिंसा की आग बिहार की राजनीति में पहुंची, तेजस्वी यादव ने 'बाबा' की पुलिस को बताया गुंडा मवाली, दुरुपयोग हो रहा है....

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीजेपी के नेता विकास की या मुद्दे की बात नहीं करते हैं। पूरे देश में बस नफरत फैलाया जा रहा है। यूपी में ये लोग तांडव कर रहे हैं। यूपी से लेकर पूरे देश में जो माहौल है, उसको हिंसक बना रहे हैं।

Tejashwi Yadav
Tejashwi on Sambhal Violence- फोटो : Reporter

Tejashwi on Sambhal Violence:  यूपी के संबल में हुई हिंसा की आग अब बिहार की राजनीति में भी पहुंच गई है। तेजस्वी यादव ने संबल हिंसा को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि भाजपा के लोग पूरे देश में नफरत फैलाना चाहते हैं। पूरे देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में तांडव हो रहा है। बीजेपी के लोग यूपी जैसा ही माहौल पूरे देश में बनाना चाहते हैं।

पुलिस को बना रहे गुंडा

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बीजेपी के नेता विकास की या मुद्दे की बात नहीं करते हैं। पूरे देश में बस नफरत फैलाया जा रहा है। यूपी में ये लोग तांडव कर रहे हैं। यूपी से लेकर पूरे देश में जो माहौल है, उसको हिंसक बना रहे हैं। नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ताज्जुब की बात है सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार पुलिस को गुंडा मवाली बना रही है। दुर्भाग्यपूर्ण है ये जो लोग भी है संवैधानिक पद पर हैं। जिस हिसाब से पुलिस का गुंडा बना दिया गया है। भाजपा पूरी तरीके से नफरत फैलाकर देश को तोड़ना चाह रही है। हम सब एक साथ हैं इन लोगों को जानते हैं और हम लोग किसी भी प्रकार से छोड़ने वाले हैं। 

NIHER

अब तक 4 लोगों की मौत

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ऐतिहासिक मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक घटना लगातार जारी है। यह घटना नवंबर 2024 में हुई थी और इसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस घटना में मारने वालों की संख्या चार हो गई है। संभल में अब तक इंटरनेट सेवा बंद है। आज यानी सोमवार को तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। वहीं पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस भीड़ को शांत कराने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार सख्त कदम जैसे आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठीचार्ज भी कर रही है। 

Nsmch


क्यों भड़की हिंसा

दरअसल, संभल की एक ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद था कि यह मूल रूप से एक मंदिर थी। इस विवाद के निपटारे के लिए अदालत ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था। जब सर्वे टीम मस्जिद में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिए। हिंसा में कई लोग घायल हुए और तीन लोगों की मौत भी हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी गई और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। इस मामले में पुलिस 21 लोगों को हिरासत में लिया है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट