Bihar News: बचपन का प्यार 55 साल में चढ़ा परवान, 60 साल की उम्र में वकील साहब तीन बच्चों की माँ को लेकर हुए फरार
Bihar News: सहरसा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी और पेशे से वकील संजीव कुमार और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लासमेट और प्रेमी थे। वर्षों तक दोनों के बीच संबंध बना रहा, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई।

Bihar News: कहते प्यार वक्त के साथ कम नहीं होता बल्कि बढ़ते जाता है। प्यार ना तो उम्र देखता है ना ही जात। एक बार दिल जिसे अपना प्रेमी मान लेता है फिर वो हमेशा के लिए प्रिय हो जाता है। वहीं अगर प्यार बचपन का हो तो वो भूलाए नहीं भूलता। एक ऐसा ही मामला बिहार के पूर्णिया से सामने आया है। जहां बचपन का प्यार 55 में जाकर मुकम्मल हुआ। जानकारी अनुसार प्रेमी युगल एक दूसरे से बचपन से ही प्यार करते थे। लेकिन दोनों की शादी अलग अलग करा दी गई। इसके बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। वहीं अब प्रेमी युगल एक साथ फरार हो गए हैं।
60 साल के उम्र में तीन बच्चों के साथ फरार हुए वकील साहब
दरअसल, पूरा मामला पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक का है। जहां एक 60 वर्षीय वकील संजीव कुमार अपने बचपन की प्रेमिका और 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद दोनों की तलाशी की गई। तलाशी में दोनों की बरामदगी सहरसा जिले से की गई। इस घटना के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बचपन से चल रहा था प्यार
जानकारी अनुसार सहरसा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी और पेशे से वकील संजीव कुमार और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लासमेट और प्रेमी थे। वर्षों तक दोनों के बीच संबंध बना रहा, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। बाद में महिला की शादी पूर्णिया के एक डॉक्टर से कर दी गई, लेकिन संजीव कुमार से उसका संपर्क वर्षों तक बना रहा। पुलिस को दिए बयान में वकील ने कहा, “हम दोनों एक-दूसरे से बचपन से प्यार करते थे, लेकिन हालात ने हमें अलग कर दिया। संपर्क हमेशा बना रहा और अब हमने साथ रहने का फैसला किया।”
पति ने किया दर्ज कराया एफआईआर
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 11 मई को उनकी पत्नी बैग और पर्स लेकर घर से निकली लेकिन रात तक घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टर ने यह भी बताया कि पत्नी चोरी-छिपे वकील संजीव से मिलती थी और फोन पर संपर्क में रहती थी। उन्होंने संजीव का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा।
सहरसा से हुए बरामद
केहाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी निगरानी और सटीक लोकेशन के आधार पर दोनों को सहरसा जिले से बरामद किया गया। महिला का बयान धारा 183 और 184 के तहत न्यायालय में दर्ज कराया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की जाएगी। गौरतलब है कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे जो एमबीबीएस कर रहे हैं और एक बेटी है।