LATEST NEWS

BIHAR NEWS - हिंदू परिवार की महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में किया दफन, इलाके में शुरू हो गई चर्चा

BIHAR NEWS - बिहार में अनोखी घटना हुई है। यहां हिन्दू परिवार की एक महिला के निधन के बाद उसे मुस्लिम रिति रिवाजों के साथ कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। घटना को लेकर अब इलाके में अब कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

BIHAR NEWS - हिंदू परिवार की महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में किया दफन, इलाके में शुरू हो गई चर्चा
हिन्दू महिला को कब्रिस्तान में किया गया दफन- फोटो : रंजन कुमार

DEHRI - खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। एक हिंदू परिवार की महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया गया है। खबर सामने आते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। बताया जाता है कि डेहरी के मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी को कब्रिस्तान में दफन किया गया है। 

मुस्लिम रिवाजों का कर रही थी पालन, जताई थी अंतिम इच्छा 

परिजन का कहना है कि संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी प्रेरित थी वहीं घर के सभी लोग हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करते है। लेकिन संगीता देवी मुस्लिम धर्म के अनुसार रोजा-इफ्तार तथा नवाज भी पढ़ती थी। अंतिम समय में उसने इच्छा जाहिर किया कि उसे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार नहीं कर, मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कब्रिस्तान में दफनाया जाए। इसके बाद लक्ष्मण राम की पत्नी 58 वर्षीय संगीता देवी का जब निधन हुआ तो लोगों ने उसके इच्छा का ख्याल रखते हुए पास के मस्जिद के इमाम से बातचीत की। इसके बाद मुस्लिम वर्ग के लोग इसके लिए राजी हो गए। तत्पश्चात संगीता देवी के शव को मस्जिद में ले जाया गया और पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संगीता देवी का जनाजा उठाया तथा उसे पास के कब्रिस्तान ले गए और पूरे मुस्लिम मान्यता के अनुसार संगीता के शव को दफना दिया गया। 

दरगाह में जाने के हुई संतान

परिवार के लोगों का कहना है कि 40 साल पहले संगीता की जब शादी हुई थी, तो उसके कोई संतान नहीं थे। एक दरगाह के मौलाना ने उसे रोजा इफ्तार रखने के लिए कहा। तब उस के बाद संगीता के तीन संतान हुए। बताया जाता है कि जिससे प्रेरित होकर संगीता मुस्लिम धर्म के अनुसार आचरण करने लगी। प्रत्येक वर्ष रोजा रखने लगी। साथ ही अजमेर शरीफ सहित विभिन्न दरगाहों में जाने लगी थी। 

अब चुकी हिंदू परिवार की महिला का मुस्लिम धर्म के अनुसार दफनाया गया है, तो मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चालीसवां होगा। साथ ही परिजन हिंदू धर्म के अनुसार तेरहवी का ब्रह्म भोज भी करेंगे। डिहरी के लक्ष्मण राम की पत्नी संगीता देवी के निधन के बाद उनके शव को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। 

रंजन कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks