Bihar News : राजद नेता के भतीजे का शव पुलिस ने तालाब से किया बरामद, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News : शेखपुरा में राजद नेता विनय यादव के 19 वर्षीय भतीजे का शव एक गहरे तालाब में तैरता हुआ बरामद किया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : राजद नेता के भतीजे का शव पुलिस ने तालाब से किया
राजद नेता के भतीजे का शव बरामद - फोटो : UMESH

SHEKHAPURA : इस वक्त की बड़ी खबर शेखपुरा से सामने आ रही है जहां राजद के युवा जिला अध्यक्ष विनय यादव के भतीजे की लाश एक तालाब में तैरती हुई पाई गई है. घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गयी है. मृतक की पहचान संतोष यादव के 19 वर्षीय पुत्र हंसराज उर्फ राजा के रूप में की गई है.मृतक जयपुर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और  काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

उधर एएसपी डॉक्टर राकेश कुमार भी  पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए. युवक के शव को एनडीआरएफ की मदद से तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि घटना के कर्म का पता लगाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से जांच पड़ताल कर रही है. उधर घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि मृतक हंसराज उर्फ राजा शनिवार की दोपहर ही घर से निकला था. रविवार किस 7:00 बजे तक भी जब हुआ घर वापस नहीं लौटा. तब परिजन चिंतित हो उठे और उसकी खोजबीन शुरू की गई. घटना की जानकारी शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को भी दी गई थी. पुलिस ने रविवार को ही मामले को गंभीरता से लिया और हंसराज की खोजविन शुरू कर दी थी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार के दिन करीब 11:30 बजे वह घर से अपाचे बाइक लेकर निकला था. 1 बजकर कुछ मिनट पर उसे शेखपुरा शहर के महादेव नगर से जाते हुए सीसीटीवी में दर्ज किया गया. लेकिन इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा था.

इसी बीच शनिवार की रात करीब 1:30 बजे पुलिस को पता चला कि उसकी बाइक जमुआरा पहाड़ स्थित गहरे तालाब के समीप लावारिस अवस्था में खड़ी है. पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन किया गया लेकिन हंसराज का कहीं कुछ पता नहीं चला. पुलिस रविवार की शाम तक अलग-अलग बिंदुओं पर घंटा से जांच करती रही. आखिरकार किसी अनहोनी की आशंका में सोमवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर जमुआरा पहाड़ स्थित गहरे तालाब में सर्च अभियान चलाया गया. थोड़ी देर के बाद ही एनडीआरएफ की टीम को एक युवक का तालाब में तैरता हुआ दिखाई दिया. जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान हंसराज उर्फ राजा के रूप में की गई.शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. पिता संतोष यादव को यकीन नहीं हो रहा कि अब उसका इकलौता पुत्र इस दुनिया में नहीं रहा. बहरहाल यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा.

उमेश की रिपोर्ट