Bihar Crime News : सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव ! बाजार से घर लौट रहे युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के निरुआ स्कूल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव ! बाजा
युवक को मारी गोली - फोटो : TABISH

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के निरुआ स्कूल के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बंटी बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी।

गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

घायल बंटी कुमार ने पुलिस को गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल घायल द्वारा बताए गए आरोपों की सत्यता और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट