Bihar News : शेखपुरा के स्कूल में गुरुजी की शर्मनाक करतूत, छात्र से की अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : शेखपुरा में शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है. जहाँ उसने एक छात्र के साथ अश्लील हरकत किया है. हालाँकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा के स्कूल में गुरुजी की शर्मनाक करतूत, छ
शिक्षक की घिनौनी करतूत - फोटो : UMESH

Sheikhpura:-जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय खोजागाछी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर एक शिक्षक पर छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. कथित तौर पर छात्र के साथ गुरु जी के द्वारा अश्लील हरकत करने का यह मामला तीन दिन पुराना है.बच्चे के परिजन ने बताया कि पीड़ित बच्चा तीन दिन से घर में ठीक से खा पी नहीं रहा था.ना किसी से बातचीत कर रहा था. घर में भी बच्चा डरा सहमा रहता था. बच्चे के माता-पिता बाहर में रहकर मजदूरी करते हैं.इसलिए बच्चे के चाचा ने उसके दोस्तों से पूछताछ किया तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आ गया.

परिजन के अनुसार 11 फरवरी को दोपहर में आरोपी शिक्षक सदन कुमार ऑफिस में बच्चे का पैंट खोलकर अश्लील हरकत कर रहे थे. इस दौरान पीड़ित के चार अन्य दोस्तों ने भी इस दृश्य को देख लिया था.उस समय शिक्षक ने सभी बच्चों को डरा धमका कर मामला शांत कर दिया था. उधर बच्चों ने यह मामला स्कूल की एक शिक्षिका को भी बता दिया था. पूछताछ के दौरान शिक्षिका ने भी इस मामले की पुष्टि की है.घटना के बात पीड़ित षष्ठम वर्ग का छात्र घर में डरा सहमा रह रहा था. शनिवार की सुबह जब मामले का खुलासा हुआ तब ग्रामीण आग बबूला हो उठे.सभी लोग विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे. 

मामले की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  सुधीर चंद्रा भी विद्यालय पहुंचे. घटना को लेकर प्राचार्य ने भी जब बच्चे से पूछताछ किया तो वे भी सन्न रह गए.इस दौरान कुछ लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया. लेकिन बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हो पाई. उधर घटना की जानकारी मिलते ही बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत शिक्षक को हिरासत लिया और थाने लेकर चले गए. सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी भी थाना पहुंचे. उन्होंने भी बच्चे और उसके परिजनो तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अगर सचमुच इस तरह की घटना हुई है तो यह बहुत ही निंदनीय है. प्राथमिकी दर्ज होते ही शिक्षक को सस्पेंड करके विभागीय कार्रवाई शुरू किया जाएगा.

वही मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि छात्र के परिजन के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर जांच करके उचित कार्रवाई करेगी. पूरे मामले को लेकर आरोपी शिक्षक सदन कुमार ने कहा कि यह मामला पूरी तरह सच नहीं है. उनका कहना था कि पढ़ाई के दौरान बच्चों को पीटा था इसलिए उन्हें बच्चों ने षड्यंत्र करके फंसाने की कोशिश की है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उसने ऑफिस में बुलाकर बच्चों के कमर पर हाथ रखकर गाल पर किस किया था.वही सामाजिक स्तर पर इस घटना की पूरी निंदा की जा रही है.

उमेश की रिपोर्ट