Bihar Crime News : शेखपुरा में महिला के गले में लगी गोली, लोगों ने पति पर घटना को अंजाम देने की जताई आशंका

SHEKHPURA : जिले के करंडे थाना के बेनीगंज गांव में एक महिला को गले में गोली मार दी गई। गोली मारने की घटना रविवार के शाम मे घटी। महिला को आनन फानन में इलाज के लिए पुलिस स्थानीय अस्पताल लेकर गई। जहां से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। यहां महिला का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव की पत्नी दया देवी को गोली मारने की घटना हुई है।
इस संबंध में परिवार के लोगों के द्वारा कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं स्थानीय करंडे थाना के एसएचओ ने बताया कि घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। बाकी स्थानीय स्तर पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है । घर से भी लोग भागे हुए हैं।
गोली किसने और किस लिए मारी है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर गांव में चर्चा है कि पति के द्वारा ही महिला को गोली मारी गई है।
शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट