Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह

Bihar News : सिवान डीएम अपनी पुत्री के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने जा रही सिवान की बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया....पढ़िए आगे

Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्
बेटी के बच्चियों का उत्साहवर्धन - फोटो : TABISH

SIWAN : जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा मंगलवार को अपनी पुत्री के साथ समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने हाजीपुर में आयोजित होने वाली 52 वीं बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने जा रही सिवान की बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों के वाहन को रवाना किया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। वहीं, उनकी पुत्री ने भी खिलाड़ियों को ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहा। एक छोटी बच्ची की ओर से मिले इस आत्मीय संदेश से कबड्डी टीम की बेटियां बेहद खुश नजर आईं। जिलाधिकारी ने कहा कि सिवान में कबड्डी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही खिलाड़ियों की पूर्व उपलब्धियों, मेडल और प्रमाण पत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मौके पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इश्तियाक अली अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहेल अहमद, जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दत्त पाठक, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह, सचिव हरिकांत सिंह सहित खिलाड़ियों के अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट