Bihar News : सीवान में STF और DIU ने की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह समेत दो को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar News : STF एवं जिला DIU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान के कुख्यात चंदन सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Bihar News : सीवान में STF और DIU ने की बड़ी कार्रवाई, कुख्या
कुख्यात चन्दन सिंह गिरफ्तार - फोटो : TABISH

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ (STF) और जिला डीआईयू (DIU) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान के कुख्यात अपराधी चंदन सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि एसडीपीओ (SDPO) प्रांजल त्रिपाठी ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही है। इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ बरामद हथियारों के स्रोत का भी पता लगा रही है।

एसटीएफ और जिला डीआईयू की इस संयुक्त कार्रवाई को सीवान में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस आपराधिक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ में जुटे हुए हैं।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट