बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों का करें खरीदारी, होगा है बेहद शुभ

धनतेरस पर हर घर में कुछ न कुछ खरीदारी होती है। जिसकी जैसी क्षमता होती है वो वैसी चीजें खरीदता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ माना गया है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों का करें खरीदारी, होगा है बेहद शुभ

दीपावली से दो दिन पहले पूरे देश में धनतेरस का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का हिंदू संस्कृति में बहुत महत्व है। इस दिन खरीदारी करने की पुरानी परंपरा है। धनतेरस को 'धनत्रयोदशी' के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस संस्कृत के दो शब्दों 'धन' और 'तेरस' से बना है, जिसका अर्थ है धन और 13वां दिन। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह त्योहार हिंदू कैलेंडर में कृष्ण पक्ष के 13वें दिन पड़ता है। धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी के साथ-साथ बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है।


साल 2023 में देश में धनतेरस के दिन 50,000 करोड़ रुपए की शॉपिंग हुई थी, जिसमें अकेले दिल्ली का योगदान 5,000 करोड़ रुपए था। वहीं सोने और चांदी का लेन-देन 30,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। आज जरूरत की खबर में हम धनतेरस पर शॉपिंग के 20 यूनीक आइडियाज की बात करेंगे। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।


वैसे तो धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के सामान खरीदने को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो हम इस पर्व पर खरीद सकते हैं। धनतेरस पर हम स्टील, तांबे, पीतल, या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं। आप चांदी, तांबे, पीतल, मिट्टी, लकड़ी या मार्बल की बनी भगवान की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। इस दिन सोने या चांदी की कोई ज्वेलरी खरीद सकते हैं सोना हमेशा एक अच्छा इन्वेस्टमेंट भी होता है। धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीद भी सकते हैं। यह भी शुभ माना जाता है। गोमती नदी के किनारे पाए जाने वाले सी शैली को भी खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन घर के लिए कोई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे लैपटॉप, टीवी, वाशिंग मशीन, अन्य सामान भी खरीद सकते हैं। अगर कोई नई कर या बाइक खरीदने की सोच रहा है तो धनतेरस के दिन लेना शुभ होगा। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह स्वच्छता का प्रतीक होता है।

Editor's Picks