सम्राट अशोक भवन में संपन्न हुआ रालोमो जिला अध्यक्ष का चुनाव, सर्वसम्मति से धर्मपाल कुमार बने जिलाध्यक्ष

Bihar Politics : धर्मपाल कुमार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुपौल जिलाध्यक्ष बन गए है। बुधवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से उन्हें इस पद के लिए चुना गया। धर्मपाल कुमार के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थको में भारी उत्साह देखने को मिला....

सम्राट अशोक भवन में संपन्न हुआ रालोमो जिला अध्यक्ष का चुनाव,
धर्मपाल कुमार बने रालोमो के सुपौल जिलाध्यक्ष- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहमति से धर्मपाल कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोक मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। इस घोषणा के बाद सभागार में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।


एकमात्र नामांकन होने पर निर्विरोध हुआ चयनअधिकारियों ने सौंपा प्रमाण पत्र

पार्टी के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत सभी क्रियाशील सदस्यों, पंचायत अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति में नामांकन के लिए समय निर्धारित किया गया था। तय समय सीमा के भीतर केवल धर्मपाल कुमार ने ही अपना पर्चा दाखिल किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।


बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के नाम की संयुक्त घोषणा जिला पर्यवेक्षक नवीन कुमार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी राधेश्याम शर्मा ने की। उन्होंने प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि अब धर्मपाल कुमार के कंधों पर पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को धार देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने का संकल्प

इस मौके पर चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूरे दमखम के साथ जमीन पर उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूती प्रदान करना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी जिला भर में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।


कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागतकई दिग्गज रहे मौजूद

धर्मपाल कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। इस सांगठनिक चुनाव के अवसर पर पार्टी के लक्ष्मी नारायण मेहता, आचार्य राम विलास मेहता, प्रशांत कुमार, नीलांबर मेहता, अरुण मेहता, गौतम कुमार, पप्पू कुशवाहा, विकास यादव, मोहम्मद इकबाल, मनीषा देवी, जयप्रकाश मेहता, रामचंद्र मेहता, मनीष कुमार, सरवन कुमार, राजकुमार राजा, दीप नारायण मंडल, संतोष शर्मा, अनिल यादव और बिट्टू कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट