बेलगाम ट्रक ने 14 वर्षीय किशोरी को कुचला, इलाज के दौरान मौत; एनएच-27 पर आक्रोशित ग्रामीणों का तांडव

सुपौल के राघोपुर में एक बेकाबू ट्रक ने घर लौट रही 14 वर्षीय रीता को मौत की नींद सुला दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। एनएच-27 को जाम कर लोगों ने सड़क निर्माण में लगी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए।

बेलगाम ट्रक ने 14 वर्षीय किशोरी को कुचला, इलाज के दौरान मौत;

Supaul -: राघोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव के पास एनएच-27 पर रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने 14 वर्षीय किशोरी को कुचल दिया。 इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया。

खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा

मृतक किशोरी की पहचान विशनपुर दौलत पंचायत (वार्ड 12) निवासी छोटेलाल शर्मा की पुत्री रीता कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है。 बताया जा रहा है कि रीता खेत में काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी。दोपहर करीब एक बजे सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया。स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया。

सड़क जाम और यातायात ठप

किशोरी की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और एनएच-27 को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया。जाम के कारण नेशनल हाईवे के दोनों लेन में यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई。प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एनएच-27 पर निर्माण कार्य के नाम पर सड़क को 'वन-वे' कर दिया गया है。 संवेदक की लापरवाही के कारण एक ही सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते हैं。 

पुलिस की कार्रवाई

घटना और जाम की सूचना मिलने पर राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे。 करीब एक घंटे की मशक्कत और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया, जिसके बाद आवागमन पुनः बहाल हो सका。 थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。

Report - vinay kumar mishra