Bihar accicdent - हाजीपुर में यात्रियों से भरी टेंपों पलटी, एक की मौत, चार की हालत नाजुक

Bihar accicdent - यात्रियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गये।

Bihar accicdent  - हाजीपुर में यात्रियों से भरी टेंपों पलटी,

Vaishali - हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के शुभइ  चौक के निकट यात्रियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल होगा घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो   गए  स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 

घायल और मृतक की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के शपहा दयालपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 31 वर्षीय पुत्र राजू सिंह अदलपुर गांव निवासी सुरेश राय के 18 वर्षीय पुत्र रंजन यादव 30 वर्षीय नेहाल सिंह भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रताप तार गांव निवासी 50 वर्षीय महेश भगत की मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी दौलतिया देवी घायल है। 

मिली जानकारी के अनुसार सभी हाजीपुर के रामाशीष चौक से टेंपो पर सवार होकर राजापाकर जा रहे थे। तभी हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के शुभइ चौक के निकट टेंपो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। और टेंपो सड़क किनारे पलट गई। 

जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। चारों घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल 4 में से दो  कि गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर से पटना पीएमसीएच पर कर दिया है। दो घायल का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। 

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष यशोदा नंद पांडे ने बताया कि  शुभइ   चौक के निकट अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई है एक व्यक्ति की मौत हुई है। चार लोग घायल है। टेंपो को जप्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार