दोगला...दोगला...दोगला...! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बिगड़े बोल, दो$#%ला बोलना नहीं चाहता, कहते कहते तीन बार कांग्रेस को दो$#%ला बोल गए, जानिए क्या है पूरा मामला
Bihar politics - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस को दोगला बताया है. हालांकि उन्होने कहा कि वह यह बात नहीं कहना चाहते हैं.

Vaishali - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल मंच पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान लगातार उनकी जुबान फिसलती रही। एक, दो नहीं तीन बार कांग्रेस को वह दो$#%ला कहते नजर आए। हालांकि तुरंत अपनी गलती सुधार ली। कहा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष हूं, ऐसी नहीं कहना चाहिए, लेकिन बार-बार मुंह से निकल जाता है।
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हाजीपुर में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा अंबेडकर को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अंबेडकर प्रेम सिर्फ दिखावा है। उन्होंने बाबा साहेब के लिए दिल्ली में एक स्मारक के लिए जगह नहीं दी, यह काम तब हुआ, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। आज यह दो$#%ला(दोहरा चरित्र) के लोग संविधान और अंबेडकर की बात करते हैं।
तीन बार कांग्रेस को बताया दो$#%ला
पांच मिनट के भाषण में डा. दिलीप जायसवाल के मुंह से तीन बार कांग्रेस के लिए दो$#%ला शब्द निकला। दिलीप जायसवाल ने कहा मैं दो$#%ला बोलना नहीं चाहता हूं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हूं, ऐसा नहीं कहना चाहिए। लेकिन, इसके बाद भी कांग्रेस के लिए बार-बार दो$#%ला शब्द दोहराते रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ जीतने से ही चुनाव जीता जा सकता है। कार्यकर्ताओं को गरीबों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के सपने को साकार करने का मार्ग है।
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को भी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
Report - rishav kumar