Bihar police - वैशाली में सात थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने बताया क्योंकि गई यह कार्रवाई

Bihar police - वैशाली एसपी ने एक सात थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। एसपी ने बताया कि क्यों इतने पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।

Bihar police - वैशाली में सात थानाध्यक्ष सहित एक दर्जन पुलिस

Vaishali - वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने जिले के एक दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिला के बिदुपुर, नगर, रूस्तमपुर, काजीपुर, गोरौल,गंगा ब्रिज, कटहरा थाना और कई सर्किल इंस्पेक्टर का तैनाती किया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए ऑफिस में पहुंचने का आदेश दिया गया है। 

एसपी ने बताया कि सभी थाना अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। बताया गया है कि साल 2025 में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है। इसलिए पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी कारण जिला में समय पूरा होने भारी संख्या में जिले से दूसरे जिले में पुलिस अधिकारी का तबादला हुआ जिससे वैशाली जिले के कई थाना अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

 वही वैशाली जिले में दूसरे जिले से आए पुलिस पदाधिकारी को थाना अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस निरीक्षक सिकन्दर कुमार को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता पुलिस केंद्र हाजीपुर से विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस कार्यालय हाजीपुर पुलिस निरीक्षक राज कुमार को पुलिस केंद्र से अंचल पुलिस निरीक्षक लालगंज भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक राम विनय कुमार पुलिस केंद्र हाजीपुर से अंचल पुलिस निरीक्षक देसरी भेजा गया है। 

वहीं पुलिस निरीक्षक कुमार संतोष रजक पुलिस केन्द्र हाजीपुर से अंचल पुलिस निरीक्षक राधोपुर अंचल भेजा गया है। पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक देसरी अंचल से प्रभारी परिचारी प्रवर पुलिस केन्द्र हाजीपुर भेजा गया है। पुलिस अवर निरीक्षक रवि प्रकाश को पुलिस केन्द्र हाजीपुर से थानाध्यक्ष बिदुपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार थानाध्यक्ष कटहरा से थानाध्यक्ष गंगाब्रिज थाना प्रभारी बनाया गया है।

 पुलिस अवर निरीक्षक कुन्दन कु० सिंह पुलिस केन्द्र हाजीपुर से थानाध्यक्ष काजीपुर बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक कुमार अभिषेक पुलिस केन्द्र हाजीपुर से थानाध्यक्ष रूस्तमपुर थाना बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक हेमन्त कुमार पुलिस केन्द्र हाजीपुर से थानाध्यक्ष कटहरा थाना बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार गोरौल थाना में पदस्थापित को थानाध्यक्ष गोरौल थाना बना दिया गया है।

Report - Rishav kumar