Bihar Accident - वैशाली में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे टेंपो और पिकअप के बीच टक्कर, एक की मौत, सात गंभीर से जख्मी

Bihar Accident - यात्रियों से भरी ऑटो को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।

Bihar Accident - वैशाली में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे
ऑटो-पिकअप की टक्कर।- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग के बराटी थाना क्षेत्र के मुसहरी चौक पर अनियंत्रित पिकअप-टेंपो में मारी जोरदार टक्कर टेंपो सवार 8लोग घायल एक युवक की मौके पर हुई मौत घटना के बाद आसपास जुटे स्थानीय लोगों ने   घटना की जानकारी डायल 112 के पुलिस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से एक घायल की स्थिति को नाजुक दिखाते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

घायल की पहचान राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी सुनील कुमार शाह के 12 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर कुमार सुनील कुमार शाह की  30 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी सुनील कुमार शाह के 13 वर्षीय पुत्र सनी कुमार सुनील कुमार शाह के 12 वर्षीय पुत्र तारकेश कुमार मनोज कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार मोतिहारी का रहने वाला है। 32 वर्षीय दिव्या देवी  सोहन सिंह के 34 वर्षीय पुत्र शशि कुमार बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर का रहने वाला बताया गया है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एक घायल महिला की भी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है‌। 

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो महनार से हाजीपुर की तरफ आ रही थी इसी दौरान मुसहरी चौक के निकट पिछे से आ रही पिकअप वैन ने टेम्पो में ठोकर मार दिया। जिससे टेम्पो में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद एक 12 वर्षीय तारकेश्वर कुमार को पटना रेफर कर दिया गया है।

Report - Rishav kumar