Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने फूट-फूटकर रोने लगी महिला, तुरंत लगाया डीएम को फोन, कार्रवाई का दिया निर्देश
- Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने जनता दरबार लगाया और फरियादों की फरियादें सुनी। इसी दौरान एक भावुक मामला सामने आया, जब एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची और रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी।
फूट-फूटकर रोने लगी महिला
महिला ने आरोप लगाया कि उसकी करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति जबरन लिखवा ली गई है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं जाएगी। महिला की बात सुनते ही डिप्टी सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया। विजय सिन्हा ने महिला को समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया।
डीएम को किया फोन
विजय सिन्हा ने मौके पर ही संबंधित जिला अधिकारी (डीएम) को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल जांच कर पीड़िता की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद महिला की डीएम से सीधे बात भी कराई गई। बात करने के बाद विजय सिन्हा ने महिला को कल डीएम ऑफिस जाने के लिए कहा।
‘सहयोग कार्यक्रम’ में सुन रहे थे शिकायतें
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अपने आवास पर ‘सहयोग कार्यक्रम’ के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान भूमि विवाद समेत कई गंभीर मामले सामने आए। सरकार की ओर से इस कार्यक्रम के जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
पटना से वंदना की रिपोर्ट