Bihar politics - भाजपा सांसद का विवादित बयान राहुल गांधी को बताया देशद्रोही, अखिलेश यादव को बताया अंधेपन का शिकार
Bihar politics - राहुल गांधी को लेकर भाजपा सांसद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को देशद्रोही बताया है।

Vaishali - वैशाली जिले के देसरी पहुंचे भाजपा के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मीडिया से बात करते हुए जमकर विरोधियों पर हमला बोला है। सांसद ने कहा है कि यह सभी लोग देशद्रोही हैं, देशद्रोही को क्या कहना है सब देशद्रोही है। भारत को राष्ट्रवाद के साथ जोड़कर चलने वाले नरेंद्र मोदी हैं। भारत का परचम आज पूरे दुनिया में लहरा रहा है। जिसके जड़ में नरेंद्र मोदी है।
जबकि यह लोग भारत के बाहर जाकर भी भारत कि शिकायत करते हैं। भारत हमारी मां है यह लोग मां को भी बकस्ते नहीं हैं। उसकी भी शिकायत करते हैं। यह लोग मंच पर मां को भी गाली देते हैं वह सिर्फ नरेंद्र मोदी की मां नहीं है वह भारत की मां है। नारी शक्ति बंदन है और उसको भी यह लोग गाली देते हैं। यही इनकी चरित्र है और यही इनका कैरेक्टर है।
वहीं भाजपा सांसद ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए बयान कि भारत का नेपाल और बांग्लादेश जैसी हालत होगी जिसपर हमला बोलते हुए कहा कि वह अंधेपन हो गए हैं उनका मानसिक अस्पताल में इलाज करवाया जाएगा जो देश के खिलाफ बोल रहे हैं वह देशद्रोही है और उनको भारत में कोई जगह नहीं है।
अब देश के लोग इनको पहचान लिए हैं और आने वाले दिनों में महागठबंधन के लोगों को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा जिस प्रकार से पूरे बिहार में सम्मेलन हो रहा है, उसे लग रहा है कि बिहार में भारी बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार