Bihar News: जन्मदिन के दिन घर से लापता हुआ मासूम, 36 घंटे बाद कुएं से मिला शव, परिजनों में कोहराम

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जन्मदिन घर से लापता हुए मासूम का शव कुएं से मिला। शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मासूम का मिला शव
कुएं में मिला मासूम का शव - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जन्मदिन के दिन लापता हुए मासूम का 36 घंटे के बाद शव मिला। बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला जिले के ब्राह्मण टोला गांव का है। मृतक की पहचान तीन वर्षीय मासूम ऋषभ कुमार उर्फ टुल्लू के रुप में हुई है। 

जन्मदिन के घर लापता हुआ था मासूम

जानकारी अनुसार 25 सितंबर की सुबह अचानक घर से लापता हो गया था, 36 घंटे बाद गांव के एक कुएं से मृत अवस्था में मिला। जिस दिन वह गायब हुआ उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

कुएं से मिला शव 

वहीं शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ लालगंज-2 गोपाल मंडल ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

परिजनों में मचा कोहराम 

वहीं, मृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। मासूम तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद उसकी मां प्रीति कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट