ट्रेनिंग के दौरान डेढ़ दर्जन महिला होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, अधिकारी बोले - सभी ने की थी फास्टिंग

Vaishali : जढुआ स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण करने वाली होमगार्ड के करीब डेढ़ दर्जन से महिला जवानों का अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। सभी महिला जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। डाक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।
इससे पहले अचानक एक दर्जन जवान के सदर अस्पताल के एमरजेंसी में आने पर अफरातफरी मच गई। इस संबंध में बताया गया है कि प्रशिक्षण के दौरान ज्यादा थक जाने के कारण महिला जवानों का तबियत बिगड़ने लगा।
होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में अफरातफरी मच गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार सभी महिला जवान प्रशिक्षण करने के बाद अपने आवास पर चली गई।
इसके बाद एक एक करके सभी का तबियत बिगड़ने लगा। पहले आधा दर्जन से अधिक को सदर अस्पताल लाया गया। इस संबंध में महिला जवानों के साथ आई जवानों ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अचानक सब का तबियत बिगड़ गया। छाया कुमारी, नेहा कुमारी, संजू कुमारी, छोटी कुमारी,सीमरण कुमारी,माफिया कुमारी, निधि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चंदा कुमारी, मीनू मिश्रा, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, उजाला कुमारी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, शिविनी सहित एक दर्जन से अधिक महिला जवानों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
इस संबंध में होमगार्ड के कमांडेंट प्रेम चन्द ने बताया कि फास्टिंग के कारण कुछ महिला जवानों का अचानक तबीयत बिगड़ गया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्ट - रिषभ कुमार