Bihar politics - नडीए में LJP(R) दिखाने लगा बगावती मुड, जीजा अरूण भारती ने कहा जनता ने बिहार के अगले मुखिया के रूप में चिराग पासवान को किया स्वीकार

Bihar politics - बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लगातार एनडीए के घटक दलों के सामने नई परेशानी खड़ी कर रही है। सांसद अरुण भारती ने कहा कि चिराग बिहार के अगले मुखिया होंगे

Bihar politics -  नडीए में LJP(R) दिखाने लगा बगावती मुड, जीज
चिराग होंगे बिहार के अगले मुखिया- फोटो : रिषभ कुमार

Vaishali - वैशाली जिला के हाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए LJP (R) के सांसद अरुण भारती चिराग पासवान को लेकर बड़ी बात हाजीपुर में कह दिया है। बगावती तेवर में कहा है कि बिहार के लोगों ने बिहार का अगला मुखिया चिराग पासवान को स्वीकार कर लिया है। ‌

आगे अरुण भारती ने कहा कि एक से 2 दशक में परिदेश की राजनीति की परिदेश बदल जाती है। ‌आज बिहार की राजनीति उसे परिदेश पर है जहां पर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अगले 1 से 2 दशक के लिए साफ सुथरी जिसके पास विजन काम करने का है जो बिहार के लिए कुछ करना चाहता है। 

चिराग पासवान जिनको हमारे नेता आने वाले एक से दो दशक में बिहार के लोगों का राजनीति करने एवं बिहार के लोगों का आशीर्वाद मिला है। हम लोग हर प्रमंडल में हम लोग एक सम्मेलन कर रहे हैं। जिसमें हमारे नेता चिराग पासवान को सुनने भाड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। लोगों ने अपनी स्वीकार्यता जताई। है लोगों ने अपना आशीर्वाद हमारे नेता चिराग पासवान को दिया है। 

बिहार के मुखिया होने पर लोगों ने अपनी स्वीकार्यता दिया है। इसी का अगला पड़ाव आप लोगों को याद कीजिए आरा से शुरू हुआ था। उसके बाद राजगीर, उसके बाद छपरा, मुंगेर, गया जी होते हुए नव संकल्प का अगला पड़ाव अब मुजफ्फरपुर होगा।

 4 सितंबर को जहां पर चिराग पासवान आएंगे और अपनी बातों को रखेंगे। अपनी विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट  जनता के सामने रखेंगे। विकसित बिहार बनाने का अपने विजन अपने लक्ष्य और अपने रणनीति को लोगों के सामने रखेंगे सभी से आशीर्वाद लेकर अगले पड़ाव के लिए निकल जाएंगे।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार