Gold-Silver Rate Today: शादी के सीजन से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव।
Gold-Silver Rate Today: दीपावली के बाद अब देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है। इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 4.5 फीसदी गिर गई। जून के बाद यह सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट बताई जा रही है। सोने के साथ चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।
बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर को सोने की कीमत 1,37,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी का भाव 1,77,280 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव।
15 नवंबर को आपके शहर में सोने का भाव
15 नवंबर को देश के कई बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अलग-
अलग शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं।
शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
मुंबई 1,37,070 ₹1,25,648 ₹1,02,803
दिल्ली ₹1,36,830 ₹1,25,428 ₹1,02,623
बेंगलुरु ₹1,37,180 ₹1,25,748 ₹1,02,885
कोलकाता ₹1,36,890 ₹1,25,483 ₹1,02,668
चेन्नई ₹1,37,470 ₹1,26,014 ₹1,03,103
हैदराबाद ₹1,37,290 ₹1,25,849 ₹1,02,968
अहमदाबाद ₹1,37,250 ₹1,25,813 ₹1,02,938
कोयंबटूर ₹1,37,470 ₹1,26,014 ₹1,03,103
15 नवंबर को चांदी का भाव कितना है?
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 15 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में इस प्रकार रहे।
शहर चांदी का भाव (1 किलो)
मुंबई ₹1,76,960
दिल्ली ₹1,76,650
बेंगलुरु ₹1,77,090
कोलकाता ₹1,76,720
चेन्नई ₹1,77,470
हैदराबाद ₹1,77,240
अहमदाबाद ₹1,77,190
कोयंबटूर ₹1,77,470
सोने और चांदी की कीमतों में क्यों आ रही गिरावट?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसलों का असर पड़ रहा है। निवेशकों को आशंका है कि अमेरिका में महंगाई बढ़ने पर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी महंगाई बढ़ने का खतरा है। इन आशंकाओं के चलते निवेशक सोने की खरीदारी कम कर रहे हैं। मांग में कमी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। चांदी समेत दूसरी कीमती धातुओं के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।