Nvidia Market Cape: Nvidia बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी! AI की गोल्डन वेव में मार्केट कैप 3.76 ट्रिलियन डॉलर पार, Microsoft और Apple को पछाड़ा

Nvidia Market Cape: Nvidia ने Microsoft और Apple को पछाड़ते हुए 3.763 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी का ताज हासिल कर लिया है। जानिए इसके पीछे की AI क्रांति और शेयरों की उछाल की वजह।

Nvidia Market Cape
Nvidia का धमाका- फोटो : social media

Nvidia Market Cape: Nvidia के इतिहास में गुरुवार (26 जून 2025) का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। इस दिन कंपनी के शेयरों में 4.33% की जोरदार बढ़त के साथ नया ऑल-टाइम हाई $154.10 पर पहुंच गया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 3.763 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इस जबरदस्त उछाल ने Nvidia को Microsoft (3.658 ट्रिलियन डॉलर) और Apple (3.010 ट्रिलियन डॉलर) से आगे निकालते हुए दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बना दिया।

इस तेजी के पीछे क्या कारण हैं?

इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह रही Loop Capital की एनालिस्ट रिपोर्ट, जिसमें Nvidia के शेयर का टारगेट प्राइस 175 डॉलर से बढ़ाकर 250 डॉलर कर दिया गया। साथ ही, रिपोर्ट में कंपनी पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी गई। Loop Capital के विश्लेषक आनंद बरुआ के अनुसार जनरेटिव AI का दौर अब 'गोल्डन वेव' में प्रवेश कर चुका है। इस तकनीक को अपनाने की गति इतनी तेज है कि Nvidia की डिमांड बाजार की कल्पनाओं से भी कहीं आगे निकल रही है।" इसका मुख्य कारण AI और मशीन लर्निंग पर कंपनियों की बढ़ती निर्भरता है। इसके बाद Nvidia के H100 और B200 जैसे चिप्स की उच्च मांग और डेटा सेंटर और क्लाउड प्रोवाइडर्स की तरफ से बड़ा ऑर्डर फ्लो बढ़ गया।। निवेशकों का बढ़ता भरोसा और भावी ग्रोथ की उम्मीद

मार्केट कैप की रेस: तकनीक की टॉप टक्कर

AI तकनीक की बढ़ती भूमिका के साथ ही अब वैश्विक बाजार में मार्केट कैप की रेस महज स्टॉक की नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की भी बन चुकी है।

टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियाँ (जून 2025):

रैंक    कंपनी    मार्केट कैप (USD ट्रिलियन)

1    Nvidia    3.763

2    Microsoft    3.658

3    Apple    3.010

4    Amazon    2.250

5    Alphabet (Google)    2.075

6    Meta Platforms    1.781

7    Saudi Aramco    1.569

8    Broadcom    1.244

9    TSMC    1.155

10    Tesla    1.055

यह डेटा स्पष्ट करता है कि AI और चिप इंडस्ट्री वैश्विक अर्थव्यवस्था की धुरी बनते जा रहे हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीन सेमीकंडक्टर कंपनियां (Nvidia, TSMC, Broadcom) शामिल हैं।