Bihar gold silver Rate: चांदी में बड़ी फिसलन, सोना स्थिर, जानें 16 फरवरी को सोने-चांदी का ताजा भाव
Bihar gold silver Rate:सोने-चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 16 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई मजबूती ने घरेलू ट्रेडिंग फ्लोर पर नई रौनक ला दी।...
Bihar gold silver Rate: बुलियन बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। सोने-चांदी के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 16 फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई मजबूती ने घरेलू ट्रेडिंग फ्लोर पर नई रौनक ला दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना फिर से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जबकि चांदी ने ₹7,000 से ज्यादा की जोरदार छलांग लगाकर बाजार को चौंका दिया।चांदी की कीमत आज ₹ 2,80,000 प्रति किलोग्राम है.
16 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत रुपये 1,52,880 प्रति 10 ग्राम है।22 कैरेट सोना आज ₹1,45,600 प्रति 10 ग्राम है।
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने में यह तेजी सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती डिमांड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में मजबूत पूंजी प्रवाह का नतीजा है। भू-राजनीतिक तनाव ने भी बुलियन को सहारा दिया है। खासतौर पर डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर सख्त चेतावनियों पर ग्लोबल मार्केट की नजर टिकी हुई है। साथ ही अमेरिका में टैरिफ से जुड़े मसलों पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले निवेशक जोखिम कम करने की रणनीति अपना रहे हैं।
कीमतों की चाल को समझें तो तस्वीर साफ होती है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की सोना खरीद, डॉलर में नरमी और अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता ने दामों को मजबूती दी है। हालांकि भारत और चीन जैसे बड़े उपभोक्ता बाजारों में फिजिकल डिमांड में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों पर पूरी तरह बेलगाम तेजी नहीं दिख रही। अमेरिका की मजबूत आर्थिक रिपोर्ट और बड़े फंड हाउस द्वारा मुनाफावसूली भी बाजार पर दबाव बनाए हुए है।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोना-चांदी सीमित दायरे में ट्रेड कर सकते हैं, क्योंकि बाजार की निगाहें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति पर टिकी हैं। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी नहीं, बल्कि सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है।