petrol price decrease - घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, पेट्रोलियम मंत्री ने कर दिया ऐलान, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

petrol price decrease - देश में आनेवाले कुछ महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने दी है।

petrol price decrease - घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, पे

New Delhi - लंबे समय से पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. लेकिन अब जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। इस बात की जानकारी खुद पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है। उन्होंने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहती हैं, तो उम्मीद कर सकते हैं कि अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो।  उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर स्थिति पर निर्भर करता है। अगर कोई बड़ा भू-राजनीतिक घटनाक्रम, जैसे ईरान-इजराइल तनाव होता है, तो स्थिति बदल सकती है। 

दरअसल, तेल की कीमतें हाल 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों मुनाफा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर जनता को राहत दे सकते हैं। ऐसे में यह संभावना जाहिर की जा रही है कि सरकार तेल की कीमतों में कमी कर सकती है।