Bank Holidays October 2025:अक्टूबर 2025 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे, कैश का अभी कर लें इंतजाम, जानिए छुट्टियों की पूरी सूची

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 त्योहारों और पर्वों से भरा हुआ है। इन खास दिनों में बैंक सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहेंगे।

Bank Holidays October 2025
अक्टूबर 2025 में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे- फोटो : social Media

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 त्योहारों और पर्वों से भरा हुआ है। इस महीने में दशहरा, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गांधी जयंती जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं। इन खास दिनों में बैंक सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद रहेंगे। व्यापारी, उद्यमी और रोज़ाना बैंक लेनदेन करने वाले ग्राहकों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।

 बैंक अवकाश की प्रमुख तिथियाँ (अक्टूबर 2025)

1 अक्टूबर 2025 – दशहरा, आयुध पूजा (महानवमी/विजयदशमी), दुर्गा पूजा (दसवीं)

राज्यों में बंद: बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, मेघालय

2 अक्टूबर 2025 – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा (राष्ट्रीय अवकाश)

पूरे देश में बैंक बंद

20 अक्टूबर 2025 – दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा

राज्यों में बंद: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (यूटी), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (एनसीटी), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश

21 अक्टूबर 2025 – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, गोवर्धन पूजा

राज्यों में बंद: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर

22 अक्टूबर 2025 – दिवाली, विक्रम संवत नववर्ष, गोवर्धन पूजा, बलिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा

राज्यों में बंद: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार

23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (भ्रातृ द्वितीया), निंगोल चक्कौबा

राज्यों में बंद: बिहार, गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश

27 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य)

राज्यों में बंद: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड

28 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य)

राज्यों में बंद: बिहार, झारखंड

बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सेवाएँ चालू रहेंगी।त्योहारों के कारण एटीएम में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए पहले ही नकद निकासी कर लें।छोटे-बड़े व्यापारी और उद्यमी अपने लेनदेन और पेमेंट की योजना पहले से बनाएं।