शादी का झांसा, होटल और फिर दुष्कर्म का आरोप, 14 साल की लड़की के साथ पटना में दुष्कर्म

raped in Patna
raped in Patna- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पटना जंक्शन के पास स्थित एक होटल में 14 वर्षीय बच्ची को शादी का झांसा देकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बच्ची अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को कोतवाली थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।


पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके साथ ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है। मामले की जांच के तहत पुलिस होटल पहुंचकर वहां की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।


पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

अनिल की रिपोर्ट