Crime News: मुहब्बत का जुर्म, इश्क की साजिश का हो गया बड़ा खुलासा, वैलेंटाइन डे से पहले प्यार ने पहना खून का लिबास, पढ़िए आशिकी में कत्ल की एक खौफनाक दास्तां

Crime News: वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे नाजुक दिन… जब गुलाब, इजहार और वादों की महफिल सजनी थी, उसी दरम्यान मुहब्बत ने ऐसा जुर्म रचा कि रूह कांप उठी।

Agra Wanted to Marry New Girlfriend Old Lover Kept Chasing B
वैलेंटाइन वीक के दौरान इश्क ने लिखी खौफनाक दास्तां- फोटो : X

Crime News: वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे नाजुक दिन… जब गुलाब, इजहार और वादों की महफिल सजनी थी, उसी दरम्यान मुहब्बत ने ऐसा जुर्म रचा कि रूह कांप उठी। इश्क, बेवफाई और कत्ल की यह दास्तान किसी फिल्मी ट्रेजेडी से कम नहीं, फर्क बस इतना है कि यहां पर्दा नहीं, हक़ीकत खून से लिखी गई।

कहानी शुरू होती है ताजनगरी आगरा के महोबा की रहने वाली सोनाली से। शादीशुदा ज़िंदगी से बगावत कर वह चार साल पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहने वाले सनी के इश्क में सब कुछ छोड़ आई। सोनाली को यकान था कि उसका महबूब उसे जन्नत दिखाएगा, लेकिन सनी की दुनिया दलाली और देह-व्यापार के काले कारोबार से सनी हुई थी। मोहब्बत यहां सिर्फ़ एक मुखौटा थी।वक़्त बदला, दिल बदला। सनी का दिल किसी और के नाम हो गया। नई मोहब्बत के आगे पुराना इश्क़ बोझ बन गया। सनी ने अपनी नई प्रेमिका से वादा कर लिया कि 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के दिन वह उससे शादी करेगा। मगर सोनाली दीवार बनकर खड़ी थी वो इश्क जो कभी उसकी ताकत था, अब उसके रास्ते का कांटा बन चुका था।

इसी कांटे को हटाने के लिए रची गई मौत की साज़िश। इश्क़ का दावा करने वाले सनी ने सोनाली का गला दबाकर उसकी सांसें छीन लीं। इस जुर्म में उसके मां-बाप भी शरीक बने। मुहब्बत के नाम पर पला यह पाप, पूरे परिवार की रज़ामंदी से अंजाम दिया गया।

6 फरवरी की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास कंबल में लिपटी एक लाश मिली। चेहरा खून से लथपथ, गले पर मौत के निशान। सनी को गुमान था कि पहचान मिट जाएगी, मगर आगरा पुलिस ने AI तकनीक से चेहरे को पहचान दी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई और सोनाली का नाम सामने आ गया।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने सनी को दबोच लिया। पंजाब भागने की फिराक में था। पहले झूठ गढ़ा फांसी की कहानी सुनाई लेकिन पोस्टमार्टम ने इश्क़ के क़ातिल की पोल खोल दी।

यह कहानी सिर्फ़ एक क़त्ल की नहीं, बल्कि उस मुहब्बत की है जो जब ज़मीर खो दे, तो सबसे संगीन जुर्म बन जाती है। वैलेंटाइन डे से पहले आगरा ने देख लिया हर इश्क मुकद्दस नहीं होता, कुछ रिश्ते सीधे कब्र तक ले जाते हैं।