ASI Murdered in Munger: दारोगा हत्याकांड के बाद मुंगेर में हाई अलर्ट पर पुलिस,पूरा शहर छावनी में तब्दील
ASI Murdered in Munger: दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ..

ASI Murdered in Munger: मुंगेर में पुलिस पर हमला हुआ है।इस घटना में घायल एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। मुंगेर में हाई अलर्ट पर पुलिस है। पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुंगेर एसपी सैयद ईमान मसूद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
डायल 112 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने नंदलालपुरा गांव में विवाद को सुलझाने के लिए कदम बढ़ाया। वहां एक शराबी परिवार ने पुलिस पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा गांव से डायल 112 को सूचना मिली थी कि रणवीर कुमार का परिवार शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इस सूचना के बाद डायल 112 में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आरोपी परिवार ने उन पर तलवार से हमला कर दिया।
आरोपी परिवार ने एएसआई संतोष कुमार के सिर पर कई बार तलवार से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
टीम के अन्य सदस्यों ने उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल पहुँचाया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर 112 की टीम वहाँ पहुँची थी और भीड़ में किसी ने एएसआई संतोष सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान की जा रही है और पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करेगी।
बता दें एक दिन पहले ही अररिया में भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन की हत्या कर दी थी, जिनका पैतृक आवास भी मुंगेर में था।
रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान