Bihar Crime: अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

Bihar Crime: खेत में शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या कर खेत में लाश को फेंक दिया है।...

begusari Murder
शव मिलने से सनसनी- फोटो : reporter

Bihar Crime: बेगूसराय के  चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। शाहपुर पंचायत के तरबन्ना चौड़ स्थित मकई के खेत में 58 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामोतार साह के पुत्र राजेन्द्र साह के रूप में हुई है।

खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के साथ पहले हाथापाई हुई होगी और इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद इलाके में कई सवाल भी उठ रहे हैं। ग्रामीण पुलिस की गश्ती और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इलाके में पुलिस की प्रभावी निगरानी होती तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते।

सूचना मिलने के बाद चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और आरोपियों की पहचान भी नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री