Bihar Double Murder: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम
Bihar Double Murder: बिहार के लखीसराय में आधी रात को डबल मर्डर से हड़कंप मच गया। मुखिया और वार्ड सदस्य की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

Bihar Double Murder: बिहार के लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला लखीसराय जिला स्थित वलीपुर का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
डबल मर्डर से हड़कंप
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक श्राद्ध कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरु कर दी। इस घटना में मुखिया के शरीर में लगी कई गोली लगी। वहीं वार्ड सदस्य को भी गोलियों से छलनी कर दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर SP, SDPO पहुंच गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
आधी रात को डबल मर्डर
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अपराधियों ने आधी रात को बीच सड़क पर घटना को अंजाम दिया। दोनों मृतक वलीपुर गांव से भोजन कर लौट रहे थे। तभी बेखौफ अपराधियों ने वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चन्दन कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात को डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरु कर दी है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की हत्या से लोगों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मौके पर एसपी और फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच कर रही है।
एसपी का बयान
लखीसराय एसपी अजय कुमार ने बताया कि, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों भोज से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने हमला कर दिया। मामले की जांच जारी है, हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच में जुटी है!
अमन की रिपोर्ट